पटना ग्रामीण: पटना मेट्रो टनल हादसे में मृतकों की संख्या 2 हुई, 6 लोग अस्पताल में भर्ती: पटना SSP
पटना यूनर्विसिटी के पास हुए मेट्रो टनल हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 2 हो गई है। वहीं, 6 लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है। पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ने मंगलवार की सुबह 11 बजे गंगा घाट पर छठ घाटों के निरीक्षण के दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान ये जानकारी दी है।