कानपुर: न्यू ईयर की पार्टी के दौरान चकेरी के होटल में दो महिला डांसर के साथ हुआ गैंगरेप का प्रयास, पुलिस कर रही है जांच
चकेरी स्थित एक होटल में न्यू ईयर की पार्टी के दौरान दो महिला डांसर के साथ 12 से 14 लोगों ने गैंगरेप का प्रयास किया। पीड़ित महिला डांसर ने प्रकरण की शिकायत चकेरी थाने में की है।थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने गुरुवार सुबह 11:30 बजे बताया होटल में लगे सीसीटीवी देखे जा रहे हैं।जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।