मंडला: जिले में एक से 5 जुलाई तक 170.4 मिमी वर्षा दर्ज, इस वर्ष अब तक बारिश सामान्य से काफी कम
Mandla, Mandla | Jul 5, 2026 जिले में 5 जुलाई को औसतन 11 मिमी वर्षा दर्ज की गई। रविवार को चार बजे अधीक्षक भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में इस वर्ष 1 जून से 5 जुलाई तक कुल 170.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है, जबकि इसी अवधि में गत वर्ष 565 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष अब तक पिछले वर्ष की तुलना में 394.6 मिमी कम वर्षा दर्ज की गई है।