रायबरेली: सारस चौराहे पर बिना परमिट सीएनजी ऑटो से सवारियों को ढोने का मामला सामने आया, मौन विभाग के कारण घट सकती है बड़ी घटना
Raebareli, Raebareli | Oct 18, 2026
18 अक्टूबर रविवार की शाम 6:00 बजे सोशल मीडिया पर मानक विहीन तरीके से सीएनजीऑटो में सवारियों को लाने और ले जाने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है सामान का बोझ ऑटो के ऊपर और अंदर मानक से अधिक सवारियों को ले जाया जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस इन सब चीजों से अनजान दिखाई पड़ रही है। इस लापरवाही से कभी ना कभी बड़ी दुर्घटना भी घट सकती है।