कानपुर: सपा विधायक इरफान सोलंकी आगजनी प्रकरण में आज आ सकता है फैसला, बढ़ाई गई सुरक्षा
सपा विधायक इरफान सोलंकी आगजनी केस में सोमवार को एमपी एमएलए कोर्ट अपना फैसला सुना सकती है। इससे पहले कोर्ट 10 बार फैसले की तारीख देने के बाद फैसला टाल चुकी है। इरफान समेत सभी आरोपियों की कोर्ट में पेशी होगी। फैसला आने की संभावना के चलते कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ाई गई है और अलर्ट भी किया गया है।