कानपुर: पनकी थाना क्षेत्र में टायर की दुकान और ढाबे में लगी आग, फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
पनकी थाना क्षेत्र की मौरंग मंडी में टायर की दुकान और ढाबे में अचानक भीषण आग लग गई।आग लगने की सूचना पर दमकल की लगभग 7 गाड़ियां मौके पर पहुंची । वहीं स्थानीय थाने की पुलिस भी होकर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया ।