कानपुर: जूही में दबंगों ने घर में घुसकर महिला को पीटा, महिला को आई गंभीर चोट
जूही के साइपुरवा में एक दबंग महिला और उसके साथ आए चार अज्ञात दबंग लड़कों ने एक महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी।मारपीट में महिला को गंभीर चोट आई है। पीड़ित चंदा कनौजिया ने बताया की झाड़ू लगाने के बाद वह अपने घर में थी,तभी क्षेत्र की एक महिला और उसके साथ आए दबंगों ने मारपीट की है। थाना प्रभारी ने बताया तहरीर प्राप्त होने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।