कानपुर: गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन के यार्ड में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन के यार्ड में आग लग गई। आग ने रेल बोर्न मेंटेनेंस व्हीकल की हाइड्रोलिक मशीन व डीजल टैंक को चपेट में ले लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।फायर अधिकारी ने जानकारी दी सूचना पर कार्रवाई करते हुए फायर स्टेशन फजलगंज से दो यूनिट घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया कोई जनहानि नहीं हुई।