कानपुर: बिठूर थाने के पुलिस ने अभियुक्त को तमंचे और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
बिठूर थाने के पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने शातिर युवक को तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।उपरीक्षक अमित कुमार मलिक के नेतृत्व में महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने जीटी रोड से दानिश को गिरफ्तार किया गया है।जिसके पास से 315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।