बीसलपुर: किशोर ने घर में घुसकर बच्ची के साथ की अश्लील हरकतें, बीसलपुर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज
नगर के एक मोहल्ले में घर के अंदर बच्ची को अकेला देख एक किशोर घुस गया और उसने बच्ची के साथ अश्लील हरकतें की पिता द्वारा शिकायत करने पर किशोर के परिवार के लोगों ने उनके साथ मारपीट की बच्ची के पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद किशोर सहित अन्य दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।