बीसलपुर: सफ़ोरा गांव में शराब के नशे में भतीजे ने चाचा को पीटकर किया घायल, अस्पताल में भर्ती
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सफ़ोरा निवासी प्यारेलाल पुत्र प्रेमराज ने आज बुधवार को शाम 4:00 बजे बीसलपुर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाते हुए बताया कि उनका भतीजा घर पर उनके साथ शराब के नशे में गाली गलौज कर रहा था जब उन्होंने गाली गलौज का विरोध किया इसी समय उक्त भतीजे ने उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया घायल ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है