बीसलपुर: मंदिर पर तैनात सेवादार ने योगी शांतिनाथ की अमूल्य वस्तुओं को किया गायब, दियोरिया कला पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
दियोरिया कला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम न्यूरानपुर शिवमन्दिर के महंत योगी शांतिनाथ के देहावसान के समय मंदिर पर तैनात सेवादार द्वारा अमूल्य वस्तुएं गायब करने को लेकर शिव मंदिर के नवनियुक्त महंत योगी हनुमान नाथ ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।