बीसलपुर: दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को घर से निकाले जाने पर दियोरिया कला पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया
शादी के बाद दहेज लोभी ससुराल वालों ने विवाहिता को पांच लाख रुपए अतिरिक्त मायके से लाने की मांग रख दी असमर्थता जताने पर पति ससुर ननद ने मारपीट कर घर से निकाल दिया है पीड़ित ने अपने पिता के साथ पुलिस को मामले की तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति, ससुर ,ननद सहित चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है