झालावाड़
बस स्टैंड पर स्मैक तस्करी का भंडाफोड़, 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार
झालावाड़ पुलिस की विशेष कार्रवाई में 6 ग्राम 61 मिलीग्राम अवैध स्मैक बरामद, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज; तस्करी नेटवर्क को लेकर पूछताछ जारी
झालावाड़, 27 सितंबर। जिला पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6 ग्राम 61 मिलीग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद कर जब्त की है।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आईपीएस के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त, परिवहन और बिक्री के खिलाफ विशेष टीमें गठित की गई हैं। अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा के निर्देशन एवं पुलिस उप अधीक्षक हरिराज सिंह के निकटतम सुपरविजन में कोतवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार मीणा के नेतृत्व में विशेष टीम ने कार्रवाई की।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले में आगे की पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस तस्करी से जुड़े नेटवर्क और मादक पदार्थ की सप्लाई के संबंध में जानकारी जुटा रही है।