शामगढ़ में 10 किसानों के खेतों से 700 फीट केबल और मोटर चोरी, पुलिस से कार्रवाई की मांग
शामगढ़। क्षेत्र में किसानों के खेतों से केबल और मोटर चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में 10 किसानों ने शामगढ़ पुलिस थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने और चोरी गया सामान बरामद करने की मांग की है।
आवेदन के अनुसार, 21 अक्टूबर 2026 की रात अज्ञात व्यक्तियों ने शामगढ़ की सगोरिया रोड स्थित खेतों से कुओं पर पानी निकालने के लिए लगाई गई केबल और मोटर चोरी कर ली। किसानों के मुताबिक, कुल करीब 700 फीट केबल चोरी हुई है। वहीं, मनोहरलाल पाटीदार के खेत से चोरी गई मोटर की कीमत करीब 8 हजार रुपये बताई गई है।
आवेदन देने वाले किसानों में रामचंद्र पिता अम्बाराम पाटीदार, निर्मल पिता हीरालाल पाटीदार, केशरीमल खाती पटेल, हुकुमचंद पिता लालचंद पाटीदार, बद्रीलाल पिता लालचंद पाटीदार, विष्णु पिता बद्रीलाल पाटीदार, भागीरथ प्रजापति, सत्यनारायण प्रजापति, उदेसिंह पंवार और मनोहरलाल पाटीदार शामिल हैं। किसानों ने पुलिस से मामले की जांच कर अज्ञात आरोपियों का पता लगाने तथा चोरी गया सामान वापस दिलाने की मांग की है।
Shamgarh, Mandsaur | Oct 22, 2026