उज्जैन शाही मस्जिद पर ब्रेकिंग
उज्जैन में शाही मस्जिद कार्रवाई के बीच पथराव, पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा
उज्जैन। शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने की कार्रवाई के दौरान टंकी चौक की ओर कुछ लोगों द्वारा पथराव किए जाने की सूचना है। स्थिति संभालने पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया, वहीं आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए।
इधर, *मुस्लिम समुदाय के लोग आगे रहकर प्रभावित हिस्से को हटाने में जुटे हुए हैं। मस्जिद की ओर कार्रवाई जारी है,* जबकि पुलिस ने मौके पर मोर्चा संभाल रखा है। मौके पर तनावपूर्ण स्थिति के बीच सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
*स्थिति पूर्ण नियंत्रण में है, पैनिक न करें*
घबराने और डरने की कोई जरूरत नहीं है पुलिस और प्रशासन की टीम हर विपरीत परिस्थितियों का सामना करने के लिए पूरी तरह तैनात है। मामूली घटनाओं को तूल नहीं देना चाहिए, पर्याप्त पुलिस बल मौजूद है।
*उज्जैन पुलिस*