हमीरपुर: राठ में फिनो पेमेंट बैंक में खाता धारकों के साथ हुई धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को भेजा जेल
राठ थाने में पीड़ित महिलाओं की तहरीर पर पुलिस ने फिनो पेमेंट बैंक शाखा प्रबंधक शिवकुमार, पुष्पेंद्र, स्यावरी गांव निवासी प्रदीप और गीता पर पुलिस ने 17 फरवरी को धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज किया था। 18 फरवरी को पुलिस ने दो आरोपी पुष्पेंद्र व प्रदीप को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से फिनो बैंक का एक अदद ATM कार्ड व ₹30,000 बरामद कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।