हमीरपुर: इंगोहटा में दिल्ली की अंजली ने ग्वालियर की अंकिता को पटखनी देकर दो दिवसीय दंगल का किया समापन
इंगोहटा के मुमुक्ष आश्रम में चल रही शतचंडी महायज्ञ के आखिरी दिन आयोजित दंगल में नामीगिरामी पहलवानों के मध्य रोमांचक कुश्तियां संपन्न हुई। आकाश गाजियाबाद को भूरा अलीगढ़ ने हराया। सचिन सौंखर ने अरुण पंजाब को हराया। राजू बाबा गुधनी ने मुकेश छतरपुर को चित किया। मानसिंह इंगोहटा ने अरविंद महोबा को हराया। मुखिया अलीगढ़ ने संजय कन्नौज को चित किया।