हमीरपुर: सुमेरपुर में पिछड़ा वर्ग सभा के प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर बोला हमला कहा पूर्वांचल से बुंदेलखंड तक विकास गायब
पूर्वांचल से लेकर बुंदेलखंड तक केंद्र एवं प्रदेश सरकार का एक भी विकास कार्य नहीं दिखता है। अगर कुछ नजर आता है तो वह खेतों पर खड़ा सांड है। उक्त उद्गार सपा पिछड़ा वर्ग सभा के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजपाल कश्यप ने रविवार को दोपहर में ब्लाक कार्यालय सुमेरपुर के बगल में आयोजित पीडीए पंचायत को संबोधित करते हुए व्यक्त किए हैं।