हमीरपुर: देवगांव में दबंग युवक ने राह चलती महिलाओं से की छीनाछपटी
देवगांव निवासी कुंती देवी प्रजापति, गायत्री देवी, संदीप कुमार, उदय प्रकाश, सरमन, बरदानी लाल, गंगादीन, बिंदा प्रसाद, रामसजीवन आदि ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले तीन माह से गांव निवासी अंकित खुलेआम असलहा एवं सांग लेकर घूमता है और राह चलती महिलाओं के साथ अभद्र टिप्पणी करके परेशान करता है। रविवार को सुबह इसने कुंती देवी को रास्ते में रोककर गाली गलौज की हैं।