हमीरपुर: भमौरा गांव में अज्ञात कारणों के चलते फांसी पर झूला युवक
भमौरा निवासी नरेश 36 वर्ष पुत्र शंकर ने अपने घर में ही लगी कड़ी से गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता ने बताया कि उसके तीन लड़को में यह सबसे बड़ा वाला लड़का है और यह अक्सर डिप्रेशन में रहता था। मृतक अपने पीछे दो लड़के व पत्नी सहित परिजनों को रोता बिलखता छोड़ गया है।