हमीरपुर: मौदहा में अंतिम दिन 65 परीक्षार्थियों ने छोड़ी यूपी पुलिस आरक्षी की परीक्षा।
उत्तर प्रदेश पुलिस बोर्ड की लिखित परीक्षा अंतिम दिन रविवार 18 फरवरी को दो पालियों में सकुशल संपन्न हुई। जिसमें कुल पंजीकृत 1008 परीक्षार्थियों में से 65 ने कड़ाई के चलते परीक्षा छोड़ दी। उक्त परीक्षा को लेकर सुबह से ही परीक्षा केंद्र के बाहर शासन व प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।