सासनी: कोतवाली सासनी क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर आपसी लड़ाई झगड़ा कर उत्पात मचाने वाले 7 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sasni, Hathras | Sep 14, 2024 सासनी पुलिस ने अलग-अलग स्थान पर लड़ाई झगड़ा करने वाले सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव लोहर्रा में लड़ाई झगड़ा करने वाले तीन अभियुक्त गांव बरसे में आपसी लड़ाई झगड़ा करने वाली तीन अभियुक्त और मोहल्ला आशा नगर में लड़ाई झगड़ा करने वाली एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों को पुलिस ने SDM न्यायालय में पेश किया है।