सासनी: लगातार हो रही बारिश के चलते सासनी के मोहल्लों की गलियों में भरा पानी, लोगों का जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
Sasni, Hathras | Sep 12, 2024 कस्बा सासनी के मोहल्लों की गलियों में 36 घंटे से लगातार हो रही बारिश के चलते पानी भर गया। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। 12 सितंबर को कस्बा सासनी के मोहल्ले की गलियों में पानी भर जाने से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया। जनपद में लगातार हो रही बारिश से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने लोगों को घर पर ही रहने की अपील की है।