सासनी: गांव भोजगड़ी मदार गड्ढा के पास पोखर में मिला एक युवक का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिला अस्पताल
Sasni, Hathras | Sep 13, 2024 सासनी क्षेत्र के गांव भोजगड़ी मदार गड्ढा के पास पोखर में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पोखर में युवक का शव मिलने से बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पोखर में युवक का शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले को लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।