सासनी: 24 घंटे से हो रही बारिश के चलते जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त बड़ी सब्जी मंडी सासनी मे भरा बारिश का पानी किसानों को हुई परेशानी
Sasni, Hathras | Sep 12, 2024 बड़ी सब्जी मंडी सासनी में 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लगातार हो रही भारी बारिश से सब्जी मंडी में पानी भर गया। ग्रामीण क्षेत्रों से सब्जी मंडी में सब्जी बेचने आने वाले किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जनपद हाथरस में पिछले 24 घंटे से भी ज्यादा समय से भारी बारिश हो रही है। प्रशासन द्वारा सूचना भी जारी की गई है।