सासनी: गांव पढील में बुर्जी से भूसा निकालते समय भूसे में दबा एक व्यक्ति, हुई मौत
Sasni, Hathras | Sep 13, 2024 अलीगढ़ की कोतवाली इगलास क्षेत्र के गांव पढील में बुर्जी से भूसा निकलते समय एक व्यक्ति भूसे में दब गया। परिजन व ग्रामीणों द्वारा हालत बिगड़ने पर व्यक्ति को उपचार के लिए हाथरस के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी पर भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टरों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। व्यक्ति की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।