सासनी: कोतवाली चौराहा पर पुलिस और यातायात पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर चार वाहनों के काटे चालान, एक लोडर वाहन को किया सीज
Sasni, Hathras | Sep 11, 2024 कोतवाली चौराहे पर कोतवाली सासनी पुलिस और यातायात पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चार वाहनों के चालान व एक लोडर वाहन को सीज किया गया है। चेकिंग अभियान के दौरान हेलमेट न लगने पर दो दुपहिया वाहन व सीट बेल्ट न लगने पर दो चार पहिया वाहनों के चालान काटते हुए एक लोडर वाहन को चीज कर 26 हजार 500 रुपये का सम्मन शुल्क बसूला गया है ।