सहरसा में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’, कार्यकर्ताओं ने सुना PM मोदी का लाइव संबोधन..see more
सहरसा। पटेल मैदान में बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा की अध्यक्षता में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधान पार्षद एवं पूर्व मंत्री शीला पंडित, पूर्व मंत्री डॉ. आलोक रंजन झा समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा संकल्प के तहत आयोजित लाइव वर्चुअल कार्यक्रम का प्रसारण किया गया, जिसे मौजूद कार्यकर्ताओं एवं लोगों ने सुना। कार्यक्रम के बाद शीला पंडित के नेतृत्व में पटेल मैदान से सेवा चौक तक ‘विकसित भारत संकल्प सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली गई। इस दौरान पटेल मैदान के समीप ‘विकसित भारत संकल्प सेवा चौक’ का नामकरण कर सेवा ज्योति स्थापित की गई।कार्यक्रम में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सेवा, विकास और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
#Saharsa #Bihar #ViksitBharat #BJPBihar #PMModi #NarendraModi #SaharsaNews #KosiSamachar
Kahara, Saharsa | Oct 7, 2026