✅ विद्यार्थियों को दी गई कानूनी अधिकारों और बाल संरक्षण अधिनियमों की जानकारी
✅ महर्षि ज्ञानपीठ हा.से. स्कूल हरदा में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित
म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदा श्री अरविंद रघुवंशी के मार्गदर्शन में गुरूवार को महर्षि ज्ञानपीठ हायर सेकण्ड्री स्कूल हरदा में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
न्यायाधीश व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री चन्द्रशेखर राठौर ने शिविर में उपस्थित विद्यालय के छात्र छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम, बच्चों से संबंधित विभिन्न कानून जैसे किशोर न्याय (बालकों की देख-रेख और संरक्षण) अधिनियम 2015, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, बालक एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियम) अधिनियम 1986, पीड़ित प्रतिकर योजना, नालसा (डॉन) योजना 2025, एनडीपीएस एक्ट 1985, नशे के दुष्परिणाम, नशे की लत से दूर रहने तथा नशा मुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही नशा मुक्ति के लिए राष्ट्रीय टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14446, चाइल्ड हेल्पलाईन टोल फ्री नंबर 1098 एवं सायबर अपराध हेल्पलाईन टोलफ्री नंबर 1930 की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उनके द्वारा बच्चों को पढ़ाई के प्रति अभिप्रेरित करके उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री सौरभ कुमार दुबे ने उपस्थित छात्र छात्राओं को शिक्षा का अधिकार अधिनियम, मौलिक अधिकार व कर्तव्य, नालसा (बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवा और उनके संरक्षण के लिए विधिक सेवा) योजना 2024, दहेज प्रतिषेध कानून, बच्चों को गुड टच एवं बैड टच एवं सुरक्षा के बारे में सरल एवं सहज भाषा में समझाया तथा किसी भी प्रकार की अनुचित घटना होने पर तत्काल अपने अभिभावकों, शिक्षकों अथवा संबंधित अधिकारियों को सूचना देने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होने छात्र छात्राओं को रैगिंग रोकथाम विनियमन, 2009 के बारे में जानकारी दी। साथ ही बताया कि कोई भी पात्र व्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदा या अन्य विधिक सेवा संस्थान में उपस्थित होकर, पत्र के माध्यम से, नालसा पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर, 15100 पर कॉल कर, विधिक सहायता आसानी से प्राप्त कर सकता है। शिविर में, विद्यालय के संचालक श्री दीपक राजपूत, प्राचार्य श्रीमती कामना राजपूत, शिक्षकगण, छात्र छात्राएं तथा पैरालीगल वॉलेंटियर सुश्री रेखा विश्नोई उपस्थित रहे।
Department of Law & Legislative Affairs, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh
#LegalAwareness #DLSA #POCSO
#Harda #हरदा
Harda, Madhya Pradesh | Oct 8, 2026