जिले के नापासर थाने में रक्षाबंधन पर बहनों ने बांधी राखी ,
पुलिस ने लिया सुरक्षा का संकल्प
बीकानेर। बीकानेर जिले के नापासर थाने में आज शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व बेटियों और पुलिस के बीच विश्वास और सुरक्षा के संकल्प के साथ मनाया गया। पुलिस मुख्यालय जयपुर के निर्देशानुसार थाना अधिकारी कविता पुनिया के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में छोटी-छोटी बहनों ने थानाधिकारी सहित पुलिस जवानों की कलाई पर राखी बांधी।
इस दौरान पुलिसकर्मियों ने बहनों की सुरक्षा का वचन दिया। थानाधिकारी कविता पुनिया ने बेटियों को महिला सुरक्षा, गुड टच-बैड टच, महिला हेल्पलाइन नंबर और महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों की जानकारी दी।
थानाधिकारी ने कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर बेटियां बिना झिझक पुलिस से संपर्क कर सकती हैं। कार्यक्रम में बहनों को थाने की कार्यप्रणाली से भी रूबरू करवाया गया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों और बहनों ने महिला सुरक्षा को लेकर शपथ भी ली।
इस मौके पर अनुराधा रामावत, निकिता जोशी, रानू स्वामी, परी, हार्दिका गोड़, श्रीयंसा गोड़, गिरीशा बाहेती, पीहू रामावत, कशिश रामावत, मांशी, सुप्रिया, वसुंधरा स्वामी और रुचिका पांडिया सहित अन्य बहनें मौजूद रहीं। एएसआई कविंद्र कुमार, एएसआई धर्मेंद्र कुमार, एचएम शक्ति सिंह सहित पुलिस जवान उपस्थित रहे।