बीकानेर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर माताओं एवं बहनों को अपने भाइयों के घर जाकर रक्षा सूत्र बांधने में आने-जाने की सुविधा के लिए सामाजिक कार्यकर्ता पुनसा महाराज के नेतृत्व में निःशुल्क तिपहिया (टैक्सी) सेवा की व्यवस्था की गई है।
शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 को शुरू की गई इस सेवा के तहत 11 तिपहिया टैक्सियां पूरे बीकानेर शहर में सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक निःशुल्क उपलब्ध रहेंगी। इस पहल का उद्देश्य रक्षाबंधन के अवसर पर माताओं और बहनों को आवागमन में सुविधा प्रदान करना है।
इस सेवा कार्य में पुनसा महाराज की टीम के एडवोकेट पवन पुरोहित, एडवोकेट मनीष पुरोहित, एडवोकेट विष्णुकांत व्यास, गिरिराज पुरोहित, रवींद्र सारस्वत, मोहन सिंह राजपूत, एडवोकेट गोपाल पुरोहित, विपिन पुरोहित, गौरव कछावा, प्रेम नारायण पुरोहित, शशांक व्यास, बुलकिदास, दुर्गेश आचार्य, गिरिराज आचार्य, सनू ओझा, ब्रह्मदेव सहित अन्य सदस्यों ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।
रक्षाबंधन के अवसर पर शुरू की गई इस निःशुल्क सेवा की शहरवासियों द्वारा सराहना की जा रही है।