मधुपुर नगर निकाय चुनाव और मतगणना को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। मतगणना केंद्र के रूप में चयनित महिला महाविद्यालय मधुपुर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अग्निशमन पदाधिकारी कोलेश्वर पासवान के नेतृत्व में अग्नि सुरक्षा से संबंधित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।