गोइलकेरा: गोइलकेरा-मनोहरपुर मुख्य सड़क मार्ग पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवक घायल
पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा-मनोहरपुर मुख्य मार्ग संख्या 320डी पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान चिड़िया निवासी 26 वर्षीय मुकेश बानसिंह और चाईबासा निवासी 25 वर्षीय कुंवर तियू के रूप में हुई है।