रूद्रप्रयाग जिला अस्पताल के बाहर ‘मौत के गड्ढे’! बारिश ने खोली सड़क की पोल!!
मरीज अस्पताल में इलाज कराने पहुंचें या सड़क के गड्ढों से बचकर निकलें?
रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल के बाहर सड़क की बदहाल तस्वीरें व्यवस्था को आईना दिखा रही हैं। बारिश के बाद सड़क के बड़े-बड़े गड्ढे पानी से लबालब हैं और राहगीरों के लिए मुसीबत बने हुए हैं।
वाहन गुजरते ही गड्ढों का गंदा पानी राहगीरों पर!
दोपहिया वाहन चालकों पर मंडरा रहा हादसे का खतरा!
अस्पताल आने वाले मरीज और तीमारदार रोज झेल रहे परेशानी!
सबसे बड़ा सवाल यह है कि पानी से भरे गड्ढों की गहराई दिखाई नहीं देती। ऐसे में तेज रफ्तार या अनजान दोपहिया वाहन चालक कभी भी संतुलन खो सकता है और बड़ा हादसा हो सकता है।
जिस स्थान पर मरीजों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और तीमारदारों की लगातार आवाजाही रहती है, वहां सड़क की यह हालत आखिर कब तक?
अब सवाल सीधे जिम्मेदार विभाग से—
जिला अस्पताल के बाहर सड़क की यह हालत किसकी जिम्मेदारी है?
क्या जिम्मेदार अधिकारियों को इन गड्ढों की जानकारी नहीं है?
अगर जानकारी है तो मरम्मत के लिए किसी बड़े हादसे का इंतजार क्यों?
जनता को गड्ढों वाली सड़क से कब मिलेगी निजात?
बताया जा रहा है कि यह मार्ग बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-7) का हिस्सा है। ऐसे में सड़क की हालत को लेकर जिम्मेदार विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना लाजिमी है।
स्थानीय लोगों की मांग है कि सड़क की तत्काल मरम्मत कर गड्ढों को भरा जाए, ताकि किसी हादसे के बाद जिम्मेदारी तय करने की नौबत न आए।
हादसा होने से पहले जागिए साहब…
क्योंकि सड़क के ये गड्ढे सिर्फ गड्ढे नहीं, किसी बड़े हादसे का इंतजार भी हो सकते हैं!
आपके इलाके में भी ऐसी सड़क है? कमेंट में बताइए और पोस्ट को शेयर कर जिम्मेदारों तक आवाज पहुंचाइए।
#रुद्रप्रयाग #जिला_अस्पताल #मौत_के_गड्ढे #बदहाल_सड़क #NH7 #जनसमस्या #सड़क_की_हालत #गड्ढे #बारिश #Uttarakhand #Rudraprayag
Rudraprayag, Rudraprayag | Aug 30, 2026