पहाड़ की पगडंडियों से अंतरराष्ट्रीय मंच तक… भागीरथी की दौड़ ने रचा इतिहास!
चमोली के वाण गांव की बेटी भागीरथी ने हैदराबाद मैराथन में 42 किलोमीटर की लंबी दौड़ महज 2 घंटे 51 मिनट में पूरी कर रजत पदक अपने नाम कर उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है।
यह सिर्फ एक पदक नहीं, बल्कि पहाड़ की बेटियों के हौसले, मेहनत और जुनून की जीत है। वाण की कठिन पगडंडियों से शुरू हुआ भागीरथी का सफर अब बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच की ओर बढ़ रहा है।
रजत के बाद अब नजर ओलंपिक के स्वर्ण पदक पर है।
भागीरथी का सपना सिर्फ अपना नाम रोशन करना नहीं, बल्कि ओलंपिक के मंच पर तिरंगा सबसे ऊंचा लहराना है।
पहाड़ की बेटी दौड़ रही है… देश का सपना लेकर!
भागीरथी, तुम्हारी रफ्तार को सलाम—अब मंजिल ओलंपिक का गोल्ड!
#भागीरथी #Uttarakhand #PahadKiBeti #