मड़ावरा: मड़ावरा के पुलिस थाना परिसर में थाना प्रभारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ समाधान दिवस
मड़ावरा के पुलिस थाना परिसर में शनिवार को सुवह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस समाधान दिवस के 5 ग्रामीणों ने प्रार्थना पत्र देकर अपनी भूमि सम्बन्धी समस्या थाना प्रभारी को सुनाई। जिन्हें सुनने के बाद लेखपालों के सहयोग से सभी ग्रामीणों की समस्या का निस्तारण करा दिया गया।