पथरगामा: पथरगामा धनेश्वर नाथ शिव मंदिर धमसाय में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 42 मरीजों की जांच हुई
प्रखंड के धनेश्वर नाथ शिव मंदिर धमसाय के प्रांगण में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं आयुष स्वास्थ्य मिशन के तहत शुक्रवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन प्रत्येक माह की 21 तारीख को किए जाने वाले कार्यक्रम के तहत आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पर अधिकारी डॉ संजीव कुमार के नेतृत्व में किया गया।