गाज़ियाबाद: बुधबाजार रोड पर कीचड़ में रखी सब्जियों का वीडियो वायरल, व्यापारियों ने विरोध कर बुध बाजार का किया बहिष्कार
गाजियाबाद के साहिबाबाद में बुध बाजार में बिकने वाली सब्जियां कीचड़ में रखने के बाद बिक्री के लिए पहुंच रही हैं। बुध बाजार रोड पर नाले के किनारे सफाई के बाद नगर निगम कर्मचारियों ने कीचड़ को सड़क पर ही डाल दिया था। तभी किसी सब्जी विक्रेता ने उसी कीचड़ में सब्जियों के बोरे डाल दिए। उसी समय वहां से गुजर रहे कुछ व्यापारियों ने इसका वीडियो बनकर वायरल कर दिया।