Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
बारिश
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
Chhattisgarh
Uttarpradesh
chambaexpress
■शिमला पुलिस का नशे के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर शिकंजा, पंजाब-हरियाणा तक जुड़े तार #shimla #NewsUpdate
Chamba, Chamba
| Aug 29, 2026
#shimla
#newsupdate
MORE NEWS
#Chamba #ChambaExpress #HimachalNews #HPBreaking #BreakingNews
Chamba, Chamba | Aug 29, 2026
■बिलासपुर: भाजपा के पास सरकार के खिलाफ बोलने को कुछ नहीं, इसलिए कर रही झूठे आरोप : जितेंद्र चंदेल #bilaspur #NewsUpdate
Chamba, Chamba | Aug 29, 2026
■धर्मशाला : *सुधेड़ वालों को अभी भी स्मार्ट सड़क का इंतजार ■ एचआरटीसी वर्कशॉप के साथ गाड़ियों के थमते पहिए ■ विलेन मौसम पर विभागीय सुस्ती की मार ■ बच्चे, बुजुर्ग व कामकाजी हो रहे लेट #dharamsala #NewsUpdate
Chamba, Chamba | Aug 29, 2026
Chamba, Chamba | Aug 29, 2026
धरवास के सेब बागीचे की रिकॉर्ड नीलामी, पांगी में फलोत्पादन की उज्ज्वल संभावनाओं का संकेत ₹1.25 लाख की सर्वाधिक बोली लगाकर देविंदर कुमार ने जीती नीलामी, आधुनिक किस्मों से सुसज्जित है बागीचा सुरेंद्र ठाकुर चम्बा-पांगी, 29 अगस्त 2026 जनजातीय क्षेत्र पांगी में बागवानी के क्षेत्र में संभावनाओं को दर्शाने वाली एक महत्वपूर्ण पहल के तहत पीसीडीओ धरवास स्थित सेब बागीचे की नीलामी शनिवार को पारदर्शी तरीके से सफलतापूर्वक संपन्न हुई। नीलामी में कुल तीन बोलीदाताओं ने भाग लिया। इसमें देविंदर कुमार पुत्र बहादुर सिंह, निवासी कुठाह, डाकघर धरवास ने सर्वाधिक 1 लाख 25 हजार 500 रुपये की बोली लगाकर सेब बागीचे की नीलामी अपने नाम की। नीलामी प्रक्रिया के दौरान कार्यवाहक आवासीय आयुक्त एवं तहसीलदार पांगी संदीप कुमार, विषय विशेषज्ञ (बागवानी) डॉ. रमल अंगारिया, उद्यान विकास अधिकारी पांगी डॉ. सुरेश ठाकुर तथा प्रभारी पीसीडीओ धरवास मौजूद रहे। पांगी में बागवानी की संभावनाओं का सकारात्मक संकेत इस अवसर पर कार्यवाहक आवासीय आयुक्त एवं तहसीलदार पांगी संदीप कुमार ने कहा कि पीसीडीओ धरवास के सेब बागीचे की रिकॉर्ड राशि में हुई नीलामी पांगी क्षेत्र में बागवानी की बढ़ती संभावनाओं का सकारात्मक संकेत है। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्र पांगी की जलवायु विभिन्न उच्च मूल्य वाली फल फसलों के उत्पादन के लिए अनुकूल है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक बागवानी पद्धतियों को अपनाकर स्थानीय किसान अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं। पांगी जैसे दुर्गम क्षेत्र में बागवानी को बढ़ावा देना स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार और आर्थिक गतिविधियों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है। आधुनिक एवं उन्नत सेब किस्मों से सुसज्जित है बागीचा विषय विशेषज्ञ (बागवानी) पांगी डॉ. रमल अंगारिया ने बताया कि पीसीडीओ धरवास के सेब बागीचे में कई प्रमुख एवं उन्नत सेब किस्में लगाई गई हैं। इनमें रॉयल डिलीशियस, गोल्डन डिलीशियस, सुपर चीफ, रेड चीफ, जेरोमिन, गेल गाला तथा रेडलम गाला प्रमुख हैं। बेहतर परागण सुनिश्चित करने के लिए बागीचे में क्रैब एप्पल और स्नो ड्रिफ्ट जैसी परागणकर्ता किस्में भी उपलब्ध हैं। इसके अलावा गेल गाला, रेडलम गाला और जेरोमिन जैसी आधुनिक सेब किस्मों को उच्च घनत्व वाली आधुनिक बागवानी प्रणाली के अनुरूप एम-9 रूटस्टॉक पर लगाया गया है। डॉ. अंगारिया के अनुसार आधुनिक तकनीक और उन्नत किस्मों का यह समावेश गुणवत्तापूर्ण उत्पादन, बेहतर उत्पादकता और बागीचे की आर्थिक क्षमता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। स्थानीय किसानों को मिलेगा प्रोत्साहन अधिकारियों ने कहा कि धरवास के सेब बागीचे की सफल नीलामी से पांगी घाटी में बागवानी गतिविधियों को और अधिक प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है। इससे क्षेत्र के किसानों को आधुनिक बागवानी की ओर आकर्षित करने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर आय, रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर पैदा करने में मदद मिल सकती है। पांगी की भौगोलिक परिस्थितियों के बीच उन्नत सेब किस्मों और आधुनिक बागवानी तकनीकों का सफल प्रयोग यह संकेत देता है कि आने वाले समय में फलोत्पादन क्षेत्र स्थानीय अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण आधार बन सकता है।
Chamba, Chamba | Aug 29, 2026
कुराह में लग रहे लंगर को लेकर उठे सवाल, परमिशन, सफाई और नशे पर निगरानी की मांग सुरेंद्र ठाकुर चंबा, 29 अगस्त 2026 मणिमहेश यात्रा के दौरान चंबा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग NH-154A पर कुराह के पास लगाए जा रहे लंगर को लेकर स्थानीय लोगों ने कुछ सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि लंगर लगाकर श्रद्धालुओं की सेवा करना सराहनीय कार्य है, लेकिन इसके साथ स्वच्छता, अनुशासन और प्रशासनिक नियमों का पालन भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए। स्थानीय लोगों का सवाल है कि कुराह के पास लंगर लगाने वाली समितियों ने क्या ग्राम पंचायत से आवश्यक अनुमति ली है। यदि अनुमति ली गई है तो लंगर संचालन के लिए किन शर्तों के साथ अनुमति दी गई है और लंगर समाप्त होने के बाद साफ-सफाई की जिम्मेदारी किसकी होगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस मार्ग से गुजरते हैं। ऐसे में लंगर स्थल पर कचरा न फैले और आसपास का वातावरण स्वच्छ बना रहे, इसके लिए आयोजकों और संबंधित प्रशासन को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। पिछले वर्ष की स्थिति का दिया हवाला ग्राम पंचायत समिति कुराह के उत्तम सिंह ने पिछले वर्ष की स्थिति का हवाला देते हुए कहा कि लंगर स्थल के आसपास गंदगी का अंबार देखने को मिला था। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 में आपदा के दौरान लंगर संचालक वहां से चले गए थे, जिसके चलते श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उत्तम सिंह ने कहा कि बाहर से आने वाले लोग यहां सेवा भावना से आते हैं और स्थानीय लोग उनका स्वागत एवं अभिनंदन करते हैं। उन्होंने कहा कि जितनी सेवा भावना बाहर से आने वाले लोगों में है, उतनी ही भावना स्थानीय लोगों में भी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्थानीय ग्रामीणों का उद्देश्य किसी भी लंगर समिति को परेशान करना नहीं है। उन्होंने कहा कि गांववासी मिल-जुलकर बाहर से आने वाली लंगर समितियों का सहयोग करते हैं और उनकी सेवा भावना का सम्मान करते हैं। सफाई और नशे से किसी तरह का समझौता नहीं उत्तम सिंह ने कहा कि जागरूक नागरिक होने के नाते स्थानीय लोगों का यह भी फर्ज बनता है कि यह देखा जाए कि लंगर की आड़ में किसी प्रकार का गलत कार्य तो नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई और नशे से जुड़े किसी भी मामले में किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि मणिमहेश यात्रा के दौरान लंगर स्थलों पर समय-समय पर निगरानी रखी जाए, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर माहौल मिल सके और यात्रा के दौरान नशीले पदार्थों की गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। उन्होंने कहा कि लंगर समितियों को भी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए लंगर स्थल और आसपास के क्षेत्र की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करना चाहिए। प्रशासन से निगरानी की अपील स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि यात्रा के दौरान लगाए जाने वाले लंगरों की व्यवस्थाओं की समय-समय पर जांच की जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि सभी आवश्यक अनुमतियां और नियमों का पालन हो रहा है। लोगों का कहना है कि लंगर सेवा आस्था और मानव सेवा से जुड़ा कार्य है। इसलिए सेवा भावना के साथ स्वच्छता, अनुशासन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाना भी जरूरी है। अब देखना होगा कि प्रशासन और संबंधित पंचायत की ओर से कुराह में लगाए जा रहे लंगर को लेकर क्या व्यवस्थाएं और दिशा-निर्देश तय किए गए हैं।
Chamba, Chamba | Aug 29, 2026
सिंहुता में अंडर-14 छात्रों की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने किया तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ, 28 स्कूलों के करीब 300 खिलाड़ी ले रहे भाग सुरेंद्र ठाकुर चंबा, 29 अगस्त 2026। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिंहुता में शनिवार को 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के छात्रों की तीन दिवसीय खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ हुआ। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में भटियात शिक्षा खंड के 28 स्कूलों के करीब 300 खिलाड़ी विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता 29 से 31 अगस्त तक आयोजित की जा रही है। इस दौरान विद्यार्थी वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन और कुश्ती सहित विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग लेंगे। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेलों का विशेष महत्व प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित खिलाड़ियों, अध्यापकों और खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों को भी नियमित समय और महत्व देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से विद्यार्थी मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ एवं सक्षम बनते हैं। खेलकूद और शिक्षा एक-दूसरे के पूरक हैं तथा खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, मेहनत, आत्मविश्वास और चुनौतियों का सामना करने की क्षमता विकसित करते हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने खिलाड़ियों का आह्वान किया कि वे प्रतियोगिता में खेल भावना के साथ भाग लें। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को हार-जीत की चिंता किए बिना अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करना चाहिए। नशे से दूर रहने का किया आह्वान कुलदीप सिंह पठानियां ने विद्यार्थियों से जीवन में किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने का संकल्प लेने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सफलता की सीढ़ी परिश्रम से होकर गुजरती है। प्रतिस्पर्धा के इस दौर में सफलता हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण आवश्यक है। यदि युवा अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने के लिए लगातार प्रयास करें, तो सफलता निश्चित रूप से प्राप्त की जा सकती है। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समां कार्यक्रम से पूर्व उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा मनोहर लाल तथा एडीपीईओ महिंद्र ठाकुर ने विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया। स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र शर्मा ने विद्यालय की खेल संबंधी वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर स्थानीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा। ये रहे मौजूद कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश राज्य वन निगम के निदेशक कृष्ण चंद चेला, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मनोज महाजन, ग्राम पंचायत सिंहुता के प्रधान अनिल कुमार, उपप्रधान मदन, बीडीसी सदस्य शम्मी देवी व मुकेश, एसडीएम भटियात मनीष सोनी, मुख्य अरण्यपाल वन विभाग राकेश कुमार, डीएफओ डलहौजी डॉ. कुलदीप जंबाल, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग नरेंद्र चौधरी, एचपीएसईबीएल के पंकज राठौर, डीएसपी शेर सिंह, स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र शर्मा तथा स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रिंकु मैहरा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। #ChambaNews #Sihunta #Bhattiyat #SportsCompetition #Under14 #KuldeepSinghPathania #HimachalPradesh #SchoolSports #Chamba #PangiLiveNews
Chamba, Chamba | Aug 29, 2026
मौ#त सामने से आ रही थी, लोग वीडियो बनाते रहे, नेपाल से खौफनाक वीडियो सामने आया, #vairalvideo #nepal #TopFans
Chamba, Chamba | Aug 29, 2026