महरौनी: ग्राम टेनगा में शराब के नशे में चूर एक आरोपी ने दूसरे के घर में घुसकर गाली-गलौज किया, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
ग्राम टेनगा निवासी एक आरोपी द्वारा शराब के नशे में चूर होकर दूसरे व्यक्ति के घर में घुसकर उसके साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने का वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वही मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने पुलिस की जिम्मेदारों से मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ उचित कार्यवाही किए जाने की मांग की है।