नेड़च में सरपंच नहीं रहते हुए भी 16 करोड़ के काम करवाए, अनिल श्रीमाली ने बताया अपना रोडमैप #sarpanchchunav
राजसमंद। ग्राम पंचायत नेड़च के सरपंच प्रत्याशी अनिल श्रीमाली ने पंचायत के विकास, सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने और शिक्षा को बढ़ावा देने को लेकर अपनी प्राथमिकताएं बताईं। उन्होंने कहा कि पंचायत में अभी भी कई ऐसे काम हैं, जिन पर ध्यान देने की आवश्यकता है। उनका कहना है कि कई लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं पहुंच पा रहा है, जिसे वे प्राथमिकता के साथ दूर करना चाहते हैं। अनिल श्रीमाली ने दावा किया कि सरपंच नहीं रहते हुए भी वे ग्राम पंचायत में करीब 16 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवा चुके हैं। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य गरीब परिवारों के बच्चों को उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध करवाना और गांव के प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षित बनाने की दिशा में प्रयास करना है। अनिल श्रीमाली के अनुसार, पंचायत का समग्र विकास तभी संभव है, जब लोगों को बुनियादी सुविधाओं के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ मिले और शिक्षा के माध्यम से उनके भविष्य को बेहतर बनाया जा सके।
GramPanchayatNedach
Nedachvillage
Rajsasmandnews
Sarpanchchunav
PanchayatElectons