केलवाड़ा को विकसित पंचायत बनाने का संकल्प, अल्पेश असावा का बड़ा विजन!
.
#Rajsamandnews #Kelwarapanchyat #Jaivardhanenws
राजसमंद जिले के कुंभलगढ़ उपखंड क्षेत्र की केलवाड़ा ग्राम पंचायत से सरपंच प्रत्याशी अल्पेश असावा ने पंचायत के विकास को लेकर अपना विजन साझा किया। उन्होंने कहा कि यदि जनता उन्हें मौका देती है, तो वे केलवाड़ा को एक विकसित पंचायत बनाने के लिए काम करेंगे। असावा ने बताया कि क्षेत्र में कई समस्याएं हैं और लोगों को अभी भी मूलभूत सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने, जाम की समस्या से निजात दिलाने और आवश्यक सुविधाओं का विकास करने को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल किया।