उज्जैन: महाकाल लोक में श्रद्धालुओं और सिक्योरिटी गार्ड्स के बीच हाथापाई, विवाद का वीडियो हुआ वायरल 🛕
उज्जैन के श्री महाकाल लोक परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने नई बहस छेड़ दी है। इस वीडियो में कुछ श्रद्धालुओं और वहां तैनात सिक्योरिटी कर्मचारियों के बीच तीखी बहस और हाथापाई होती नजर आ रही है। फुटेज में महिला और पुरुष दोनों सुरक्षाकर्मी श्रद्धालुओं के साथ धक्का-मुक्की करते दिखाई दे रहे हैं। इस वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं और प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, यह विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ और मामले की वास्तविक स्थिति क्या है, यह अभी स्पष्ट होना बाकी है।
#UjjainNews #MahakalLok #ViralVideo #Mahakaleshwar #siti24ujjain