उज्जैन: बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस का 'गुंडा अभियान', रात में सड़कों पर उतरी फोर्स 🚔
उज्जैन शहर में अचानक बढ़े अपराधों और हाल ही में हुई हत्या की घटनाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। रात के समय शहर में पुलिस का विशेष 'गुंडा अभियान' शुरू किया गया है, जिसके तहत सड़कों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस बल ने देर रात तक खुली रहने वाली दुकानों को बंद करवाया और संदिग्ध वाहनों की बारीकी से तलाशी ली। एसपी प्रदीप शर्मा ने खुद शहर के विभिन्न चेकिंग पॉइंट्स का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस एक्शन प्लान का उद्देश्य शहर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ कर अपराधियों में पुलिस का खौफ पैदा करना है।
#UjjainNews #UjjainPolice #NightPatrolling #GundaAbhiyan #siti24ujjain