उज्जैन: ड्यूटी पर जा रहे महाकाल लोक के सफाईकर्मी पर चाकू से हमला, 5-6 बदमाशों पर आरोप 🔪
उज्जैन में ड्यूटी पर जा रहे श्री महाकाल लोक के एक सफाईकर्मी पर चाकू से जानलेवा हमला होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घायल युवक के अनुसार, रास्ते में साइड देने की बात को लेकर कुछ लोगों से उसका मामूली विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी बात पर 5 से 6 बदमाशों ने मिलकर उसके साथ पहले जमकर मारपीट की और फिर चाकू से कई वार कर दिए। इस हमले में युवक के हाथ और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद महाकाल मंदिर के अन्य कर्मचारियों और मैनेजर ने तत्काल तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस मामले का संज्ञान लेकर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
#UjjainNews #MahakalLok #CrimeNews #UjjainPolice #siti24ujjain+