उज्जैन: भुजरिया पर्व पर निकली गोगादेव जी की छड़ियों का नगर निगम ने किया भव्य स्वागत 💐🚩
भुजरिया पर्व के पावन अवसर पर महाकालेश्वर मंदिर से निकली जाहरवीर गोगादेव जी की पारंपरिक छड़ियों का उज्जैन नगर पालिक निगम द्वारा भव्य स्वागत किया गया। पटनी बाजार में लगाए गए निगम के मंच से राज्यसभा सांसद व बालयोगी संत उमेश नाथ जी महाराज, जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल और पुजारियों का पुष्पमाला और मोमेंटो भेंट कर आत्मीय सम्मान किया गया। सहायक आयुक्त प्रफुल्ल गठरे ने निगम की ओर से अगुवाई की। बता दें कि वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार नगर निगम द्वारा शहर में निकलने वाली 100 से अधिक छड़ियों का शॉल, श्रीफल, प्रशंसा पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया जाता है।
#UjjainNews #UjjainMunicipalCorporation #BhujariyaFestival #Tradition #siti24ujjain