टीकमगढ़: गोंगाबेर हनुमान मंदिर में 14 जिलों के रिटायर्ड बैंक कर्मचारी जुटे, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर खुशी जताई
टीकमगढ़ जिले के मध्यांचल ग्रामीण बैंक के रिटायर्ड कर्मचारियों का शुक्रवार को क्षेत्रीय सम्मेलन हुआ। गोंगाबेर हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित सम्मेलन में टीकमगढ़ सहित 14 जिलों के रिटायर्ड अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए। 12 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने ग्रामीण बैंक कर्मचारियों को एक नवंबर 1993 से पेंशन और कंप्यूटर वेतन वृद्धि का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे।