टीकमगढ़: नन्हीटेरी गांव में युवती ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर, जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ जिले के नन्हीटेरी गांव में एक युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। प्रीति रजक के परिजन ने बताया कि प्रीति ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ही घर में जहरीले पदार्थ का सेवन किया है जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन युवती को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से टीकमगढ़ जिला अस्पताल लाई जहां उसका उपचार किया जा रहा है।