टीकमगढ़: गोर गांव में गाय के हमले से एक महिला हुई घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
टीकमगढ़ जिले के गोर गांव में आज एक गाय के हमले से एक महिला घायल हो गई। गोर गांव निवासी शोभा यादव नाम की महिला अपने घर में थी और गाय बांध रही थी इसी दौरान गाय ने उसपर हमला कर दिया, जिससे महिला घायल हो गई। घायल महिला के हाथ में गंभीर चोट आई है। महिला का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।